Advertisement Carousel

K Natwar Singh Passes Away: पूर्व विदेश मंत्री के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख, कहा-“कूटनीति और विदेश नीति की दुनिया में महत्वपूर्ण योगदान दिया”

K Natwar Singh Passes Away: देश के पूर्व केंद्रीय विदेश मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता कुंवर नटवर सिंह का निधन हो गया हैं। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर कहा कि, “नटवर सिंह के निधन से दुखी हूं। उन्होंने कूटनीति और विदेश नीति की दुनिया में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वह अपनी बुद्धिमत्ता के साथ-साथ विपुल लेखन के लिए भी जाने जाते थे। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ”

K Natwar Singh Passes Away: बता दें कि नटवर सिंह की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। इसके चलते नटवर सिंह को तत्काल गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने 95 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। कुंवर नटवर सिंह कि को साल 1953 में भारतीय विदेश सेवा (IFS) के लिए चुना गया था। इसमें उन्होंने 31 साल तक अपनी सेवाएं दी। उन्होंने चीन, न्यूयॉर्क, पोलैंड, इंग्लैंड, पाकिस्तान, जमैका और जाम्बिया समेत कई देशों में काम किया।