Advertisement Carousel

Train accident: छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, शालीमार-एक्सप्रेस पर गिरा लोहे का खंभा, एक यात्री का हाथ कटा, कई लोग घायल

रायपुरः Train accident राजधानी रायपुर से गुजरने वाली शालीमार-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई है। उरकुरा रेलवे स्टेशन से गुजरते समय इस ट्रेन के एसी कोच में एक खंभा गिर गया। बताया जा रहा है कि एक युवक का हाथ कट गया है और नाबालिग की आंख पर चोट है। बताया जा रहा है कि कांच और लोहे के टुकड़े की वजह से चोटें आई है। हादसे में कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल DRM और रेलवे के सीनियर ऑफिसर मौके में पहुंच गए है।

Read More : Rashifal : 19 मई को सूर्यदेव की कृपा से इन राशियों का चमकेगा भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का हाल

AC कोच की खिड़ी टूटी

Train accident मिली जानकारी के मुताबिक शालीमार लोकमान्य तिलक ट्रेन के B6 कोच में उरकुरा स्टेशन से गुजरने के दौरान खंभा गिरा है, जिसके कारण AC कोच की खिड़ी टूटी। खिड़की के पास बैठे 2 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Read More : Aaj Ka Rashifal : मेष, मकर, कुंंभ, मीन वालों के जीवन में होगी उथल-पुथल, थोड़ा बचकर करें पार, लाल वस्तु रखें पास

घायलों को भेजा गया अस्पताल

रायपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोका गया। दोनों घायलों को अस्पताल भेजा गया है। DRM समेत रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।