रायपुर : कमिश्नरेट पुलिस ने सूखे नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 191 किलो गांजा बरामद किया है। तेलीबांधा थाना पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त टीम ने कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 19 लाख 10 हजार रुपए बताई गई है।
सर्विस रोड पर ट्रक रोकते ही खुला बड़ा राज, 191 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार











