Advertisement Carousel

Maruti Swift Hybrid: जल्द लॉन्च होगी Maruti Swift Hybrid, मिलेगा 35 से ज्यादा का माइलेज, यहां जानें फ़ीचर्स

नई दिल्ली : Maruti Swift Hybrid: कुछ महीने पहले ही 4th जेनरेशन मारुति सुजुकी स्विफ्ट को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। ग्राहकों को ये गाड़ी बहुत ज्यादा पसंद आ रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि, ये गाड़ी डिजाइन, फीचर्स और माइलेज के मामले में काफी जोरदार है। इसकी कीमत भी ग्राहकों के बजट में फिट हो जाएगी। ये मौजूदा समय में भारत की टॉप सेलिंग हैचबैक है।

नई Maruti Swift टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट

Maruti Swift Hybrid: मारुति सुजुकी ने डिजायर 2024 के लिए हाल ही में जीएनसीएपी परीक्षण में 5-स्टार रेटिंग हासिल करके मार्केट में तहलका मचा दिया है। हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर बानी, नई मारुति डिजायर अब स्टैण्डर्ड 6 एयरबैग और एक मजबूत चेसिस के साथ आती है। इन सब के बीच अब ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही कंपनी Maruti Swift Hybrid को भी लॉन्च कर सकती है। दरअसल हम ऐसा नहीं कह रहे हैं, बल्कि इंटरनेट पर स्विफ्ट हाइब्रिड की टेस्टिंग इमेज सामने आई हैं।

इस दिन लॉन्च हो सकती है नई Maruti Swift

Maruti Swift Hybrid: इस कॉम्पैक्ट हैचबैक के एक टेस्टिंग मॉडल को देखा गया है जिसके ऊपर हाइब्रिड की बैजिंग भी थी। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसे जल्द नए साल से पहले मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। जानकारी के लिए बड़ा दें कि ग्लोबल मार्केट में, सुजुकी स्विफ्ट दो पावरट्रेन ऑप्शंस ऑफर करती है। एक 1.2L पेट्रोल इंजन और एक 1.2L पेट्रोल-हाइब्रिड सेटअप है. ट्रांसमिशन ऑप्शन की बात करें तो इसमें 5-स्पीड मैनुअल और एक सीवीटी गियरबॉक्स शामिल है।इसके अतिरिक्त, स्विफ्ट FWD और 4WD दोनों कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध है।