Advertisement Carousel

CG Breaking : छत्तीसगढ़ के SBI बैंक में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

CG Fire News : भिलाई। इस्पात नगरी भिलाई के सेक्टर-1 स्थित SBI बैंक में आग लगने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि आज सुबह SBI बैंक में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी, जिसके बाद सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची।

 

फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। जानकारी के अनुसार, भिलाई के सेक्टर वन स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मेन ब्रांच में भीषण आग लगी. बैंक के फर्स्ट फ्लोर में कम्प्यूटर रूम में आग लगी है. भिलाई इस्पात संयंत्र की तीन गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है. 20 से अधिक दमकल कर्मी और बैंक के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. आखिर आग कैसी लगी इसका पता नहीं चल सका है.

अपने आसपास के साथ देश-दुनिया की घटनाओं व खबरों को सबसे पहले जानने के लिए जुड़े हमारे साथ :-

https://chat.whatsapp.com/BEF92xpiZmxEHCHzSfLf5h