Advertisement Carousel

Weather Update Today: कड़ाके की ठंड के बीच भारी बारिश की चेतावनी, इन हिस्सों में जमकर बरसेंगे बादल

नई दिल्ली: Weather Update Today देश के सभी राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है। कही गुलाबी ठंड का कहर देखने को मिल रहा है ​तो कही कपकपी ठंक से लोग परेशान हो रहे हैं। रात तो रात अब दिन में भी लोगों को गर्म कपड़े की जरूरत पड़ रही है। वहीं दूसरी ओर कई हिस्सों में बारिश की भी संभावना बनी हुई है।

Weather Update Today मौसम विभाग के अनुसार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कई स्थानों पर पूरे सप्ताह बादल बरसेंगे। साथ ही नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 27-29 नवंबर तक, असम और मेघालय में 27-30 नवंबर तक, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 25-27 नवंबर तक तथा ओडिशा में 27-29 नवंबर तक बारिश होती रहेगी।

इन राज्यों में छाएगा घना कोहरा

आईएमडी के अनुसार, कई राज्यों में घना से बहुत कोहरा छाए रहने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के अलग-अलग इलाकों में 27-29 नवंबर तक, हिमाचल प्रदेश में 25-28 नवंबर तक और उत्तर प्रदेश में सुबह के समय 28-30 नवंबर तक धुंध की चादरें बिछी रहेंगी। दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, यूपी, राजस्थान, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में ठंड पड़ रही है। इन राज्यों में तापमान सामान्य से काफी नीचे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस है।