धमतरी : मगरलोड थाना क्षेत्र से चोरी और हमले की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। भेण्डरी गांव में एक अज्ञात बदमाश रात के समय घर में घुस गया और चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। इस दौरान घर में मौजूद महिला पर भी उसने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।
रेनकोट और नकाब पहनकर घर में घुसा बदमाश, महिला पर किया हमला, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात












