Advertisement Carousel

MP DA Hike Latest News: मध्यप्रदेश के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ते में होगी 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी? इस दिन ऐलान कर सकती है सरकार

7th Pay Commission DA Hike

भोपालः MP DA Hike Latest News मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में दिवाली से पहले 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। वहीं राज्य सरकारें भी अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की कवायद शुरू कर दी है। इसी बीच अब मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। सरकार अपने कर्मचारियों दीवाली के बाद तोहफा दे सकती है। बताया जा रहा है कि 1 नवंबर को DA बढ़ाने की घोषणा की जा सकती है। खास बात यह है कि राज्य के लाखों कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता मिल सकता है।

MP DA Hike Latest News राज्य सरकार के कर्मचारी लंबे समय से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। कई कर्मचारी संगठनों में हड़ताल पर जाने तक का ऐलान कर दिया है। ऐसे में सरकार की ओर से महंगाई भत्ते में बढोतरी की कवायद कर्मचारियों के लिए खुशखबरी लेकर आई है। प्रदेश में सात लाख से अधिक नियमित के साथ निगम, मंडल के कर्मचारियों को जुलाई 2023 से 46 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। पांचवें और छठवें वेतनमान वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में भी इसी दर से वृद्धि की गई। जुलाई 2023 से फरवरी 2024 के बीच का एरियर तीन समान किस्तों में दिया गया। जबकि, पेंशनरों की महंगाई राहत मार्च 2024 से बढ़ाई गई। एरियर भी नहीं दिया गया।

छत्तीसगढ़ में बढ़ा महंगाई भत्ता

इधर, छत्तीसगढ़ में साय सरकार ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में दिवाली से पहले बढ़ोतरी की है। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया इस फैसले से राज्य सरकार के करीब 3।90 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा। यह बढ़ोतरी इस वर्ष एक अक्टूबर से प्रभावी होगी। इससे पहले मार्च की शुरुआत में साय सरकार ने डीए में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी, जिससे यह मूल वेतन का 46 प्रतिशत हो गया था।