Advertisement Carousel

MP Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, देर रात 7 पुलिस अधिकारियों का तबादला, जानें किसे-कहां मिली नई पदस्थापना

congress leader murder news,congress leader murder case,congress leader murder incident,congress,congress leader murder in sarangarh,congress leader murder in sarangarh news,congress leader murder news in sarangarh,congress leader murder case in sarangarh,congress leader murder incident in sarangarh,युवा congress leader ने कहा,congress leader shot dead in bilaspur,firing on congress leader in bilaspur,cg congress,congress leader और कार्यकर्ता करेंगे मौन सत्याग्रह

भोपालः MP Police Transfer मध्यप्रदेश के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। यहां देर रात सात पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें से एक आईपीएस व छह अधिकारी राज्य पुलिस सेवा के हैं। भोपाल में पदस्थ लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू एसपी भी बदल दिए गए हैं। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

MP Police Transfer जारी आदेश के मुताबिक लंबे समय बाद आईपीएस अरुण कुमार मिश्रा को दोबारा ईओडब्ल्यू में पदस्थ किया है। उन्हें यहां एसपी बनाया गया है। विशेष पुलिस स्थापना एसपी और ग्वालियर लोकायुक्त रामेश्वर सिंह यादव को इंदौर ईओडब्ल्यू में बतौर एसपी पदस्थ किया गया है। वहीं राजेश कुमार मिश्रा एसपी ईओडब्ल्यू भोपाल को एसपी विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त संगठन बनाया गया।

इसके अलावा एसपी विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त संगठन इंदौर सव्यसाची सर्राफ को एआईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा गया है। लोकायुक्त भोपाल में एसपी के रूप में पदस्थ मनु व्यास को अब एआईजी रीवा जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं जोनल पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा इंदौर राजेश सहाय को अब एसपी विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त संगठन में पदस्थापना दी गई है। धनंजय शाह एसपी ईओडब्ल्यू इंदौर को एआईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ किया गया है।