Advertisement Carousel

Petrol-Diesel Price Today : पेट्रोल-डीजल के नए दाम हुए जारी, जानें आपके शहर में क्या चल रहा रेट

Petrol and Diesel Price increase

राष्ट्रीय तेल कंपनियों द्वारा हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपडेट की जाती हैं. भारतीय बाजार में राष्ट्रीय स्तर पर आज, 24 सितंबर को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई फेरबदल देखने को नहीं मिला है. महानगरों समेत देशभर के कई इलाकों में कीमतें जस की तस बनी हुई हैं. हालांकि, विभिन्न राज्यों में लगने वाले टैक्स के आधार पर शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग-अलग होती है. आइए जानते हैं, देश के अलग-अलग इलाकों पेट्रोल-डीजल की कीमत और कच्चे तेल का ताजा भाव.

Read more Post Office Scheme :पोस्ट ऑफिस के इस स्कीम में डाले 5 हजार रुपये, 5 साल बाद मिलेगा 3.5 लाख 

 

 

कच्चे तेल की कीमत

 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई है. आज, 24 सितंबर को ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 93.27 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई. वहीं, डब्ल्यूटीआई क्रूड 90.03 डॉलर प्रति बैरल है.

 

दिल्ली-NCR में तेल की कीमत

 

शहर का नाम पेट्रोल रु.लीटर डीजल रु.लीटर

दिल्ली 96.72 रुपये 89.62 रुपये

नोएडा 96.79 रुपये 89.96 रुपये

गाजियाबाद 96.58 रुपये 89.75 रुपये

गुरुग्राम 97.18 रुपये 90.05 रुपये

महानगरों में पेट्रोल-डीजल का भाव

 

IOCL के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में आज (रविवार) भी एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और एक लीटर डीजल का भाव 89.62 रुपये पर ही टिका है. इसके साथ ही देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है. इसके अलावा चेन्नई में पेट्रोल का भाव 102.63 रुपये प्रति लीटरऔर डीजल का भाव 94.24 रुपये प्रति लीटर पर ही टिका हुआ है. वहीं, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है.

अपने आसपास के साथ देश-दुनिया की घटनाओं व खबरों को सबसे पहले जानने के लिए जुड़े हमारे साथ :-

 

https://chat.whatsapp.com/BEF92xpiZmxEHCHzSfLf5h