Advertisement Carousel

PM मोदी ने किया छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का शुभारंभ, कहा – ‘अब माओवाद नहीं, विकास बनेगा नई पहचान’

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस पर छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, आज छत्तीसगढ़ राज्य अपने गठन के 25 साल पूरा कर लिया है। हमारा छत्तीसगढ़ नक्सलवाद और माओवाद से मुक्त हो रहा है। मैं देशवासियों को गारंटी देता हूं कि वह दिन दूर नहीं जब हमारा छत्तीसगढ़, हमारा हिंदुस्तान का हर कोना माओवादी आतंक से पूरी तरह से मुक्त हो जाएगा। उन्होंने कहा, आज अगले 25 साल के नए युग का सूर्योदय हो रहा है।

पहले डॉक्टरों और टीचरों को बम से उड़ा दिया जाता था

पीएम मोदी ने कहा, नक्सलवाद की वजह से अपने 50-55 साल तक जो कुछ झेला वो पीड़ादायक है। कुछ लोग संविधान की किताब का दिखावा करते हैं। सामाजिक न्याय के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाते हैं। उन्होंने दशकों तक आप लोगों के साथ अन्याय किया है। मोदी ने कहा कि नक्सलियों के कारण सड़कों से आदिवासी वंचित रहे। बच्चों को स्कूल नहीं मिले। बीमारों को अस्पताल नहीं मिले। लोगों को बम से उड़ा देते थे। डॉक्टरों और टीचरों को बम से उड़ा दिया जाता था। मोदी ने कहा कि दशकों तक देश में शासन करने वाले आप लोगों को आपके हाल पर छोड़कर, एयर कंडीशन कमरों पर बैठकर अपने जीवन का आनंद लेते थे। मोदी अपने आदिवासी भाई बहनों को हिंसा के खेल में बर्बाद होने के लिए नहीं छोड़ सकता।

PM Modi in Raipur: प्रधानमंत्री ने देश के पहले डिजिटल ट्राइबल संग्रहालय का किया उद्घाटन, आदिवासी वीरों की गाथा को दी नई पहचान

जहां बिजली नहीं आती थी, वहां आज इंटरनेट तक पहुंचा

मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों का जीवन आसान बने। आपकी जीवन से मुश्किलें कम हो, इसके लिए सरकार काम कर रही है। जहां बिजली नहीं आती थी, वहां आज इंटरनेट तक पहुंच चुका है। कुछ परिवारों के लिए गैस सिलेंडर सपना होता था। अमीर के घर सिलेंडर आता था तो गरीबों को लगता था कि मेरे घर यह कम आएगा। गैस कनेक्शन आज घर-घर तक पहुंच गया है। अब पाइप के जरिए घर-घर तक सस्ती गैस पहुंचाने का संकल्प लिया है।

25 साल के नए युग का हो रहा सूर्योदय

पीएम मोदी ने कहा, छत्तीसगढ़ के 25 साल सफर का साक्षी रहा हूं। 25 साल का एक काल खंड पूरा हुआ है। आज अगले 25 साल के नए युग का सूर्योदय हो रहा है। मेरा एक काम करेंगे आप लोग, सब लोग बताइए। अपना फोन निकालिए और फ्लैश जलाइए। ये अगले 25 साल के सूर्योदय का उदय हो गया है। आपकी हथेली में नए सपनों का सूरज उग गया है। मोदी ने कहा कि नई रोशनी नजर आ रही है। यही रोशनी आपके भाग्य का निर्माण करने वाली है।

छत्तीसगढ़ नई विधानसभा का शुभारंभ: पीएम मोदी ने की डॉ. रमन सिंह की प्रशंसा, बताया लोकतंत्र का सच्चा कर्मयोगी

छत्तीसगढ़ विकास की ऊंचाइयों को छुएगा

मोदी ने कहा, साथियों 25 साल पहले अटल जी की सरकार ने छत्तीसगढ़ को आपको सौंपा था। यह भी संकल्प लिया गया कि छत्तीसगढ़ विकास की ऊंचाइयों को छुएगा। छत्तीसगढ़ के आप सभी भाइयों-बहनों ने मिलकर अनेक उपलब्धियां हासिल की है। जो बीज 25 साल पहले बोया गया था आज यह विकास का वृक्ष बन गया है। आज छत्तीसगढ़ को लोकतंत्र का नया मंदिर, नया विधानसभा मिला है।