रायपुर।PM Modi’s Chhattisgarh visit प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ के रायपुर में थे। जहा उन्होंने महारैली और जनसभा को सा,बोधोत किया।आयोजित कार्यक्रम में 7500 करोड़ रुपये के परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. मंच पर पीएम मोदी के साथ-साथ सीएम भूपेश बघेल और राज्यपाल मौजूद हैं। मंच पर भूपेश बघेल ने पीएम मोदी को खास तोहफा भी दिया। रायपुर एयरपोर्ट पर सीएम भूपेश बघेल और राज्यपाल ने पीएम मोदी का स्वागत किया. साथ में पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता डॉ. रमन सिंह भी मौजूद थे।
खनिज विकास और रोजगार सृजन को छत्तीसगढ़ में मिला बढ़ावाः पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम में संशोधन से छत्तीसगढ़ राज्य को बहुत लाभ हुआ है। इसके परिणामस्वरूप खनिज विकास और रोजगार सृजन को बड़ा बढ़ावा मिला है. इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा कि गरीब, दलित, पिछड़े और आदिवासियों की बस्तियों को आज ये सड़कें और रेल लाइनें जोड़ रही हैं. इन दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों को, माताओं-बहनों को आज अस्पताल पहुंचने में सुविधा हो रही है।
पीएम मोदी ने कहा, ‘आज छत्तीसगढ़ 2-2 इकोनॉमिक कॉरिडोर से जुड़ रहा है, रायपुर-धनबाद इकोनॉमिक कॉरिडोर और रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर इस क्षेत्र का भाग्य बदलने वाले हैं. गांवों को भी अच्छी 4G कनेक्टिविटी मिले, इसके लिए भारत सरकार 700 से अधिक मोबाइल टॉवर लगवा रही है। इनमें से करीब 300 टॉवर का काम करना शुरू कर चुके हैं।
जहां इंफ्रास्ट्रक्चर कमजोर रहा, वहां विकास भी देर से पहुंचा
PM Modi’s Chhattisgarh visit प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में हम सभी का दशकों पुराना अनुभव यही है कि जहां इंफ्रास्ट्रक्चर कमजोर रहा, वहां विकास भी उतनी ही देरी से पहुंचा. इसलिए आज भारत उन क्षेत्रों में अधिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित कर रहा है, जो विकास की दौड़ में पीछे रह गए हैं।
पिछले 9 वर्षों में केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ में हर बुनियादी ढांचे को मजबूत किया
पीएम मोदी ने कहा कि रेलवे हो, रोडवेज हो या टेलीकॉम, पिछले 9 वर्षों में मोदी सरकार में छत्तीसगढ़ में हर तरह के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया गया है. वर्ष 2014 से राज्य में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने की दिशा में प्रयास अद्वितीय रहे हैं।












