राजनांदगांव। दुर्ग-राजनांदगांव-गोंदिया रेलखंड पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की सतर्कता से एक बड़ा रेल हादसा टल गया। दरभंगा-चर्लापल्ली एक्सप्रेस के एसी कोचों के नीचे से धुआं निकलता देख अनुरक्षण दल ने तुरंत कार्रवाई की और ट्रेन को सुरक्षित रोककर स्थिति को नियंत्रित कर लिया। इस घटना में किसी भी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा।
चलती ट्रेन में हादसा टला, एसी कोच के नीचे धुआं देखकर RPF जवानों ने दिखाई सूझबूझ, सुरक्षित बची यात्रियों की जान











