Advertisement Carousel

Raipur Railway News: लिंक एक्सप्रेस में ₹2,50,000 की ज्वेलरी और मोबाइल चोरी, FIR दर्ज

congress leader murder news,congress leader murder case,congress leader murder incident,congress,congress leader murder in sarangarh,congress leader murder in sarangarh news,congress leader murder news in sarangarh,congress leader murder case in sarangarh,congress leader murder incident in sarangarh,युवा congress leader ने कहा,congress leader shot dead in bilaspur,firing on congress leader in bilaspur,cg congress,congress leader और कार्यकर्ता करेंगे मौन सत्याग्रह

Raipur Railway News:लिंक एक्सप्रेस के कोच नंबर बी-1 से एक महिला का पर्स चोरी होने का मामला सामने आया है. इस पर्स में करीब 2.50 लाख रुपए की ज्वेलरी और मोबाइल फोन समेत अन्य चीजें शामिल थीं. इस मामले में रायपुर जीआरपी ने एफआईआर दर्ज की है.

जीआरपी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ध्रुव पटेल पिता लीलाधर पटेल निवासी श्रीनगर रायपुर ने ये रिपोर्ट दर्ज कराई है. प्रार्थी के मुताबिक उनकी बहन भक्ति पटेल ट्रेन में विशाखापट्नम से रायपुर सफर कर रही थी. ट्रेन महासमुंद पहुंची इससे पहले देखा कि बर्थ में उनका पर्स नहीं है. इस पर्स में मंगलसूत्र और अंगूठी समेत अन्य सामान था, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2.50 लाख रुपए आंकी गई है. अब जीआरपी ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

रेलवे स्टेशन में मिला 12 लाख का गांजा

रायपुर। जीआरपी थाना रायपुर के थाना प्रभारी उप निरीक्षक भूपेश राठौर को मुखबीर से सूचना मिली कि स्टेशन पर लावारिस बैग में मादक पदार्थ रखा है। शौचालय के पास खंभा नंबर 34 के नीचे एक लाल ट्राली सूटकेस और ग्रे-आसमानी पिट्ठू बैग लावारिस हालत में मिला। यात्रियों से पूछताछ पर कोई दावा नहीं किया। बैग खोलकर जांच करने पर ट्राली में 8 पैकेट और पिट्ठू में 5 पैकेट भूरे टेप से पैक गांजा मिला।

इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन से वजन करने पर कुल 25 किलो 540 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 12,77,000 रुपए है। गांजा जप्त कर सील किया गया तथा अज्ञात आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।