दुबई। बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 विकेट लेने वाले अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान को आईसीसी रैंकिंग में काफी फायदा हुआ है। बुधवार को जारी गेंदबाजों की वनडे रैंकिंग में राशिद एकबार फिर शीर्ष पर पहुंच गए हैं। इससे पहले, वे नवंबर 2024 में शीर्ष पर पहुंचे थे।
महाराज को पीछे छोड़ा : राशिद ने दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज सहित कुल पांच गेंदबाजों को पीछे छोड़ा। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज से पहले राशिद वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में छठे नंबर पर थे। राशिद के शानदार प्रदर्शन से अफगान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में बांग्लादेश को ३-० से हराया।
बल्लेबाजी में इब्राहिम दूसरे स्थान पर पहुंचे
अफगानिस्तान के बल्लेबाज इब्राहिम जादरान वनडे की बल्लेबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचे। उन्होंने भारत के रोहित शर्मा (तीसरे) और विराट कोहली (पांचवें) सहित आठ बल्लेबाजों को पीछे छोड़ा। इस सूची में शुभमन गिल शीर्ष पर बने हुए हैं।














