Advertisement Carousel

सुपरस्टार नयनतारा ने अपनी नई फिल्म से शेयर किया फर्स्ट लुक, देवी मां के रूप में आई नजर…

नई दिल्ली। साउथ की पहली महिला सुपरस्टार नयनतारा ने अपनी नई फिल्म ‘महाशक्ति’ (मुक्ति अम्मन 2) का फर्स्ट लुक जारी किया है. फर्स्ट लुक में नयनतारा देवी मां के रूप में नजर आ रही हैं। बता दें कि नयनतारा ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म ‘महाशक्ति’ (मुक्ति अम्मन 2) से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है. एक्ट्रेस ने अलग-अलग भाषाओं में फिल्म के पोस्टर को रिलीज किया है. पोस्टर को शेयर करते हुए नयनतारा () ने कैप्शन में लिखा- ‘उसकी दिव्य कृपा बनी रहे. सुंदर सी नई फिल्म लेकर आ रहे हैं.’ इसके साथ ही मेकर्स ने दशहरा की शुभकामनाएं भी दी हैं।

देवी मां के रूप में दिखीं नयनतारा

सामने आए पोस्टर में नयनतारा को देवी मां के रूप में देखा जा सकता है। वो देवी मां के गेटअप में सिर पर मुकुट लगाए और हाथों में त्रिशूल लिए बैठी हैं. पोस्टर में नयनतारा ने हरे रंग की साड़ी पहन रखा है और निराश नजर आ रही हैं। उनके दाएं-बाएं भी देवी मां की कई छोटी-छोटी मूर्तियां दिख रही हैं। इसे देखकर लग रहा है कि वो किसी मंदिर के पास बैठी हैं।