Advertisement Carousel

Indian Desi Jugaad Video: युवक ने गर्मी से बचने के लिए किया जबरदस्त जुगाड़, देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली : Indian Desi Jugaad Video: देश के कई राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है, तो कई राज्यों में अब भी भीषण गर्मी पड़ रही है। लोग गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के उपाए अपनाते हैं। ऐसा ही कुछ किया एक युवक ने, युवक ने गर्मी का ऐसा इलाज खोज निकाला है, जिसको देखने के बाद सभी लोग हैरान हो गए है। इस युवक ने अपने दुपहिया गाड़ी पर ही शावर लगा लिया है। जिसके कारण ये जब चाहे, तब अपने सिर पर पानी डाल लेता है। इस युवक का ये जुगाड़ देखकर लोग भी सोशल मीडिया में काफी कमेंट कर रहे है।

सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोग भर -भर के इसपर कमेंट भी कर रहे है और इस युवक की काफी तारीफे भी कर रहे है।बताया जा रहा है की ये वीडियो राजस्थान के जोधपुर का है। ये युवक अपनी स्कूटी से जब शावर लेते हुए घूम रहा है। तो हर जगह पर लोग इसके गाड़ी में लगे शावर को देख रहे है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by fun with singh (@fun.with.singh)