छत्तीसगढ़ : विधानसभा के मानसून सत्र का गुरुवार को चौथा दिन कई अहम चर्चाओं और विधायी कार्यों के नाम रहने वाला है। प्रश्नकाल के दौरान सरकार के कई मंत्री सदस्यों के सवालों का जवाब देंगे, जबकि सदन में महत्वपूर्ण विधेयकों को पेश करने और पारित कराने की भी तैयारी है। इसके साथ ही विभिन्न जनहित के मुद्दों पर सरकार को विपक्ष के सवालों का सामना करना पड़ेगा।
आज सदन में कई फैसलों की बारी, बहस से लेकर नए विधेयकों तक किस मुद्दे पर रहेगी सबकी नजर?











