Advertisement Carousel

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू, रायपुर दक्षिण विधानसभा चुनाव को लेकर होगा तारीखों का ऐलान

इसी साल 2024 में देश के 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने को है। इसको लेकर आज दिल्ली के विज्ञान भवन में दोपहर ​तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। इस पीसी में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो किया जा रहा है। बता दें कि इस पीसी में रायपुर दक्षिण सीट खाली है, जिसके लिए भी तारीखों का ऐलान किया जा रहा है। दरअसल, रायपुर दक्षिण विधायक रहे बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा चुनाव में जीतने के बाद रायपुर दक्षिण सीट से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद अब इस सीट पर विधानसभा चुनाव होने को है।