Advertisement Carousel

विधानसभा चुनाव से पहले दो हजार लोगों ने थामा भाजपा का दामन, ओम माथुर और अरुण साव ने किया स्वागत

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की विकासवादी और सर्वसमावेशी विचारधारा से प्रभावित होकर विभिन्न प्रमुखों के भाजपा प्रवेश का सिलसिला निरंतर जारी है। बुधवार को भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सहप्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, रायपुर संभाग प्रभारी सौरभ सिंह, जिलाध्यक्ष जयंती पटेल, पूर्व विधायक नंदे साहू की उपस्थिति में पूर्व महापौर, पूर्व नेता प्रतिपक्ष पार्षदों, छाया पार्षदों सहित पिछड़ा वर्ग समाज व अन्य समाजों के कई बड़े समाजसेवी व युवा नेताओं के साथ 1,000 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। ओम माथुर और अरुण साव सहित सभी नेताओं ने भाजपा का दुपट्टा पहनाकर पार्टी प्रवेश करने वाले सदस्यों का स्वागत किया।

इन लोगों ने थामा भाजपा का दामन

बिरगांव के पूर्व महापौर डॉ. ओमप्रकाश देवांगन, एवज देवांगन, डिगेश्वरी एवज देवांगन, बेदराम साहू, अश्वनी चान्द्रे (सभी पार्षद), पूर्व नेता प्रतिपक्ष द्वय भीखम देवांगन व कल्पना पाटिल, पूर्व पार्षद/सभापति द्वय राधेश्याम देवांगन व मन्नू बंजारे, मजदूर नेता (जिला अध्यक्ष) नन्हू दीवान, छाया पार्षदगण निशा सिंह, बल्लू बंजारे, रजत साहू, ओमप्रकाश साहू, धन्नू साहू, जोहन चतुर्वेदी, मोतिनबाई चतुर्वेदी, डॉ. हरीश मेहेर, जगदीश ध्रुव, गोदावरी मानिकपुरी, टिकेश्वर साहू, लक्ष्मीनारायण साहू, डॉ. ज्वालाप्रसाद धृतलहरे, जीवन यादव, रिकेश साहू, नीरज विश्वकर्मा, डॉ. मनोज पटवा, उमा चौधरी, कोमल साहू, भीखम देवांगन, सोमती धृतलहरे, रमेश नाग, मज़हर इमाम, डोमेश देवांगन, विश्राम देवांगन, कांति वर्मा, पंचवती साहू, ओमप्रकाश साहू, सुनील सिन्हा, खुशबू साहू, सुशीला गोपाल साहू, सुनीता दीनदयाल साहू, एससी जेसीसीजे के प्रदेश अध्यक्ष अनिलकुमार भारती, पूर्व जिला महामंत्री द्वय चतुर्भुज पवार व महेंद्र पांडे, पूर्व जिला उपाध्यक्ष द्वय विपिन चौबे व नथेला ध्रुव सहित काफी संख्या में युवा नेताओं, समाज प्रमुखों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों ने अपने एक हजार समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Read More : CG News : कांग्रेस ने घोषित की स्क्रीनिंग कमेटी, अजय माकन को बनाया गया अध्यक्ष 

ओम माथुर ने कही ये बात

भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने नव प्रवेशी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि यह पार्टी किसी एक क्षेत्र एक समाज की पार्टी नहीं है, बल्कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। यहां सबका विकास होता है हर व्यक्ति का सम्मान है। भूपेश बघेल ने लोगों के सर छत छीनने का काम किया है। भूपेश बघेल और उनकी सरकार डर के मारे रोज चुनाव के पहले परिवर्तन कर रही है आप सभी को इतनी बड़ी संख्या में भाजपा में शामिल होता देखकर वो और परेशान होंगे और सोचेंगे और क्या क्या परिवर्तन करे।वो चाहे जितना भी परिवर्तन करे आने वाला समय भाजपा का है यहां कमल खिल कर रहेगा।

Read More : सीएम भूपेश ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, पीएम आवास योजना को लेकर किया ये अनुरोध…

बीजेपी अध्यक्ष ने भूपेश सरकार पर साधा निशाना

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  अरुण साव ने सभी नए सदस्यों का जय जोहार, राम राम बोलकर स्वागत किया और कहा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी में आपका स्वागत है।मोदी जी के नेतृत्व में देश का विकास कर यह पार्टी पूरे विश्व के भारत का गौरव बढ़ा रही है दूसरी तरफ कांग्रेस की लबरा सरकार है भूपेश बघेल की लबरा सरकार है।भूपेश बघेल की झूठी सरकार देखे हमे बासी खाना सीखा रहे हैं, इनके लोग कांटा चम्मच से बासी खाते हैं और हमें सिखाते हैं। जिस काम के लिए जनता ने मुख्यमंत्री बनाया वो काम नही कर रहे बस हर तरफ लूट मची है। साव ने कहा भूपेश बघेल के जाने का समय आ गया। नवंबर में आप सबकी मेहनत से कमल खिलेगा और छत्तीसगढ़ फिर से विकास की दिशा में आगे बढ़ेगा।