Advertisement Carousel

Ujjain Thuk Kand: बाबा महाकाल की सवारी पर थूकने वाला आरोपी 151 दिन बाद सलाखों से निकला बाहर…

उज्जैन: Ujjain Thuk Kand मध्यप्रदेश के उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी पर थूकने के आरोप में गिरफ्तार मुस्लिम किशोर को जमानत मिल गई है। शिकायतकर्ता और गवाह ने एक स्थानीय अदालत को बताया है कि पुलिस ने उनसे एक शिकायत पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा था, उन्हें न तो पता था कि प्रथम सूचना रिपोर्ट में क्या था और न ही वे इससे सहमत थे। अफवाहों के आधार पर गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से दो मंसूरी के बेटे थे, जिनकी उम्र 18 और 15 साल थी। तीसरा उनका दोस्त था, वह भी 15 साल का था।

Read More : इन तीन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, घर में कभी नहीं होगी धन की कमी

दरअसल, मामला 19 जुलाई 2023 का है। जहां बाबा महाकाल की उज्जैन सवारी निकाली गई थी। इस दौरान कुछ लोगों का थूकते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसके बाद प्रशासन ने थूकने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया था। जिसमें देखा जा रहा था कि कुछ लोग थूकते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने थूकने के मामले में मुस्लिम किशोर के साथ दो अन्य को गिरफ्तार किया था। जिसके 151 दिन बाद आज उन्हें जमानत मिली है।

Read More : इन तीन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, घर में कभी नहीं होगी धन की कमी

महाकाल की सवारी में शामिल भक्तों पर थूकने और कुल्ला करने वाले आरोपियों की पर शिवराज सरकार ने सख्त ऐक्शन लिया और थूककांड में गिरफ्तार किए गए आरोपियों के घर बुलडोजर पहुंच भी चलवाया था। बड़ी संख्या में पहुंची पुलिस फोर्स की मौजूदगी में नगर निगम की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

Read More : इन तीन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, घर में कभी नहीं होगी धन की कमी