जगदलपुर: Jagdalpur Murder News एक तरफ पुलिस अपराध को कम करने के लिए लगातार अभियान चला रही है, तो दूसरी ओर अपराधियों के हौसले भी बुलंद होते जा रहा है। लगातार हत्या जैसे कई घटनाएं सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से सामने आया है। जहां मां और बेटे की हत्या हो गई है। वहीं एक बेटा गंभीर रूप से घायल है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल बना हुआ है।
Jagdalpur Murder News मिली जानकारी के अनुसार, घटना अनुपम चौक की है। जहां अज्ञात लोगों ने एक ही परिवार के तीन लोगों पर हमला किया। जिससे मां और बेटे की मौत हो गई। वहीं एक बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। आनन फानन में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पीएम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमलावारों ने किस वजह से घटना को अंजाम दिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
घटना देर रात की बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि कुछ जान पहचान के लोग ही घर में घुसे। यहां दो बेटे और मां मौजूद थे। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने मां और बेटे की बेरहमी से हत्या की। वहीं गंभीर रूप घायल से एक बेटे का हाथ पैर बंधा हुआ था।











