Advertisement Carousel

Agra Viral Video: पहले प्रेमी संग पकड़ी गई महिला इंस्पेक्टर, अब बोल्ड वीडियो हुआ Viral

शनिवार को उत्तर प्रदेश के आगरा से एक खबर सामने आई, जहां एक महिला इंस्पेक्टर सरकारी आवास में अपने प्रेमी के साथ मिली. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वहीं, अब महिला थाना प्रभारी के रील्स भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं यूजर्स वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.

जानकारी की मानें तो महिला इंस्पेक्टर का अपने ही थाने के इंस्पेक्टर से अफेयर चल रहा है. इस बीच शनिवार को इंस्पेक्टर पवन नागर की पत्नी अपने रिश्तेदारों के साथ महिला थाना प्रभारी शैली राणा के घर पहुंच गई. सभी लोग अचानक से शैली राणा के घर घुस गए उन्हें पवन नागर को खींचकर घर से बाहर निकाल लिया.

प्रेमी संग इश्क फरमाना इंस्पेक्टर को पड़ा महंगा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे महिला थाना प्रभारी को दो इंस्पेक्टर की पत्नी एक महिला पकड़ी हुई हैं थप्पड़ मार रही हैं. वहीं, पवन नागर को तीन-चार लड़कों ने पकड़ रखा है लगातार थप्पड़ की पिटाई कर रहे थे. वीडियो में इंस्पेक्टर जींस बनियान में नजर आ रहे हैं.

 

सोशल मीडिया पर महिला इंस्पेक्टर का वीडियो वायरल

वहीं, अब महिला इंस्पेक्टर के रील्स सोशल मीडिया पर खूब देखे जा रहे हैं. लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो शेयर कर लिखा कि उसकी अदाओं ने दीवाना किया उसकी घरवाली ने दीवानगी की हवा कर दी. दूसरे यूजर ने लिखा कि अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ कल रंगे हाथ पकड़ी गईं इंस्पेक्टर की पत्नी ने पकड़ कर कूटा था.

प्रेमी के परिजनों ने कर दी पिटाई

घटना पर इंस्पेक्टर की पत्नी का कहना है कि पवन नागर एक महीने से मेडिकल अवकाश पर हैं वह पिछले कुछ दिनों से घरवालों के भी संपर्क में नहीं था. वह घर से यह बोलकर बाहर निकला था कि वह अपना तबादला रुकवाने जा रहा है. जब इंस्पेकटर ने कई दिनों तक अपने घरवालों से संपर्क नहीं किया तो उसकी पत्नी को शक हुआ कि वह महिला थाना प्रभारी के घर होगा. जिसके बाद वह अपने भाई भाभी के साथ शैली राणा के घर पहुंची, जहां उसे अपना पति मिला. पवन नागर की पत्नी गीता नागर ने सरकारी परिसर में खूब हंगामा किया. जिसके बाद इसे शांत कराने के लिए मौके पर एसीपी सदर सुकन्या शर्मा पहुंची मामले को शांत कराया. थोड़ी देर में ही डीसीपी सिटी सूरज राय भी वहां पहुंचे.