रायपुर : राजधानी रायपुर के भाठागांव क्षेत्र में संचालित एक पनीर निर्माण इकाई को लेकर विवाद गहरा गया है। कथित तौर पर केमिकल के जरिए बिना दूध के पनीर तैयार किए जाने की शिकायत मिलने पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर सैंपल जब्त किए हैं। मामले को लेकर कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाए हैं और दावा किया है कि पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी मौजूद है।
रायपुर में कथित नकली पनीर फैक्ट्री पर बवाल, जांच के लिए खाद्य विभाग ने लिया सैंपल











