राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक औद्योगिक हादसे ने एक परिवार से उसका सहारा छीन लिया। सोमनी थाना क्षेत्र के टेडेसरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ओरिएंटल इस्पात फैक्ट्री में काम के दौरान करंट लगने से 27 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों और स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई। आक्रोशित लोगों ने कंपनी प्रबंधन पर सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
इस्पात फैक्ट्री में करंट से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर भड़का आक्रोश











