Advertisement Carousel

World Cup Final : ऑस्ट्रेलिया ने रचा इतिहास, छठी बार जीता विश्व कप, भारत को छह विकेट से हराया…

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप के फाइनल में भारत को हरा दिया है। उसने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार (19 नवंबर) को खिताबी मुकाबले को छह विकेट से जीत कर खिताब अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलिया छठी बार विश्व विजेता बना है। वहीं, भारत का तीसरी बार ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया।उसने टूर्नामेंट में लगातार 10 मैच जीते, लेकिन 11वें मुकाबले में टीम पिछड़ गई।

Read More: World Cup final : टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन हो सकता हैं बदलाव, ये स्टार बल्लेबाज हो सकता हैं बाहर….

भारत को दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। पिछली बार 2003 में रिकी पोंटिंग की कप्तानी वाली टीम ने हराया था।ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने अपना शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 34वें ओवर में कुलदीप यादव की पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर शतक पूरा किया।

Read More: World Cup final : टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन हो सकता हैं बदलाव, ये स्टार बल्लेबाज हो सकता हैं बाहर….