Advertisement Carousel

ऑनलाइन क्लास में ही इस लड़की को दिल दे बैठा था क्रिकेटर, डायरेक्ट शादी के लिए किया था, पढ़े दिलचस्प स्टोरी

नई दिल्ली: Yuzvendra Chahal and dhanshree love story भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल आज अपना 33वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। बल्लेबाजों को अपनी घूमती गेंदों पर फंसाने में माहिर चहल धनश्री को देखते ही अपना दिल हार बैठे थे। भारतीय स्पिनर की लव स्टोरी किसी बॉलीवुड मूवी से कम नहीं है।

Read More : 23 जुलाई को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल 

ऑनलाइन क्लास में धनश्री को दिल दे बैठे चहल

Yuzvendra Chahal and dhanshree love story दरअसल, चहल और  धनश्री की पहली मुलाकात एक ऑनलाइन क्लास में हुई। कोरोना उस समय अपने पीक पर था और धनश्री पाबंदियों के चलते ऑनलाइन क्लास दे रही थीं। कोविड काल में भारतीय स्पिनर कुछ नया सीखना चाहता था और उन्होंने डांस क्लास जॉइन करने का फैसला किया। चहल ने धनश्री की क्लास में दाखिला लिया और वह पहली नजर में ही अपना दिल हार बैठे।

Read More : पुजारी को ही दिल दे बैठी युवती, मंदिर में गई थी पूजा करने, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो 

डायरेक्ट शादी के लिए किया प्रपोज

युजवेंद्र चहल के अनुसार, उनकी और धनश्री की शुरुआत में बातचीत सिर्फ डांस को लेकर होती थी। हालांकि, चहल तो अपना दिल पहली नजर में ही धनश्री को दे बैठे थे। 2 महीने बीतने के बाद दोनों एक-दूसरे में घुलने-मिलने लगे। दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगे। इसके बाद चहल ने धनश्री को डायरेक्ट शादी के लिए प्रपोज कर दिया। धनश्री के मुताबिक, चहल का सीधा शादी के लिए प्रपोज करना उनका बेहद पसंद आया था।