Advertisement Carousel

पुजारी को ही दिल दे बैठी युवती, मंदिर में गई थी पूजा करने, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

नोएडा। Girl marry to Mandir Pujari in Noida कोतवाली फेज-दो क्षेत्र के सेक्टर-93 स्थित एक मंदिर के पुजारी ने पूजा-अर्चना के लिए आने वाली युवती से विवाह कर लिया। शादी का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। युवती ने पुजारी पर साथ न रखने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की है।

Girl marry to Mandir Pujari in Noida कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवती ने शिकायत की है, जिसमें युवती का कहना है कि वह गांव गेझा स्थित में एक मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए जाती थी। पूजा-अर्चना के दौरान दोनों की नजदीकी बढ़ी और पुजारी ने युवती से शादी कर ली। कुछ माह पहले हुई शादी के बाद पुजारी युवती को अपने साथ रखने से मना कर दिया।

पुजारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई ना करने की मांग

युवती ने पुलिस से मांग की है कि पुजारी के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई न करे, बल्कि मामले में उसकी मदद करें। कोतवाली फेस टू के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More : टीआई के बेटे का कारनामा, नहा रही युवती का बना रहा था वीडियो 

सात फेरे लेने का वीडियो वायरल

बता दें कि इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो और फोटो पर लोग तरह-तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। वीडियो में पुजारी उस युवती के गले में मंगलसूत्र पहनाते हुए और दीपक जलाकर सात फेरे लेते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो मोबाइल को एक स्थान पर रखकर बनाया गया है।