Advertisement Carousel

स्टील कंपनी का सोशल अकाउंट हैक कर निकाली भर्ती, फर्जी फॉर्म भरवाकर पैसे अपने अकाउंट में जमा करवाया

 

मामला रायपुर के हसौद थाना क्षेत्र में स्थित इस्पात कंपनी का है, जहां हैकर ने कंपनी का लिंकडिन अकाउंट हैक कर उसमे भर्ती निकाल दी। भर्ती को देखते ही बड़ी संख्या में बेरोजगार युवाओं ने नौकरी के लिए फॉर्म भर दिया। वहीं आरोपी ने रजिस्ट्रेशन के नाम पर युवाओं से पैसे भी वसूल कर लिए और उसे अपने खाते में जमा करवा लिया। फिलहाल पुलिस ने पुलिस ने हैकर को गिरफ्तार कर लिया है, जिसका नाम दीपू सिंह उम्र 29 वर्ष बताई जा रही है।

वहीं JSW इस्पात कंपनी के सीनियर मैनेजर महेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी कंपनी के पूर्व कर्मचारी के लिंकडिन अकाउंट को किसी ने हैक कर लिया। उस कर्मचारी ने तो 2016 में कंपनी से त्यागपत्र दे दिया है लेकिन उसके अकाउंट के सहारे किसी ने कंपनी के वेबसाइट से छेड़छाड़ की। हैकर ने कंपनी के नाम पर अलग-अलग पदों पर भर्ती निकाल दिया। जिसके लिए उसने बकायदा ऑनलाइन विज्ञापन भी जारी किया। इन पदों पर भर्ती के लिए उसने प्रति व्यक्ति 750 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस भी रखी। जिसके बाद कई बेरोजगारो ने इस विज्ञापन को देखा और नौकरी पाने के लिए फॉर्म के साथ रजिस्ट्रेशन फीस के पैसे हैकर के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए।

वहीं जब इस घटना की सूचना जब कंपनी के मैनेजमेंट को लगी तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल पुलिस के पास इसकी शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने फार्म के पैसे भेजने के लिए दिए गए खाते की जानकारी एकत्रित की। इसके साथ ही छानबीन में मिले नंबरों को साइबर एक्सपर्ट से जांच करवाया गया। जिसके बाद आरोपी की लोकेशन रायपुर के कबीर नगर में दिखा। तत्काल पुलिस ने घेराबंदी कर दीपू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी बिहार के सिवान जिले का रहने वाला है, पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। आपको बता दें कि बीते कई दिनों से साइबर फ्रॉड के काफी मामले आ रहे जिसपर पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया है कि बीना जांच परख के इसमे पैसे इन्वेस्ट ना करें।