Advertisement Carousel

Raghav-Parineeti engagement: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जल्द करने जा रहे सगाई , सामने आई कपल की इंगेजमेंट डेट

Raghav-Parineeti engagement: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और पॉलिटिशियन आप नेता राघव चड्ढा पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं. दरअसल दोनों के अफेयर होने की आशंका जताई जा रही है. इस कपल ने अभी तक अपने रिलेशनशिप को ऑफिशयल नहीं किया है. हालांकि पंजाबी सिंगर एक्टर हार्डी संधू ने इनके रिश्ते पर मुहर लगाई है. वहीं सांसद संजीव अरोड़ा ने भी दोनों को ट्विटर पर बधाई दी है. इन सभी के बीच एक खबर यह भी सामने आ रही है कि दोनों की सगाई की तारीख फिक्स हो गई है. ऐसे में सभी जानना चाहते हैं कि दोनों कब सगाई करने जा रहे हैं तो आज हम यहां आपको बताएंगे दोनों की सगाई डेट….

Read more: TAJ MAHAL: ताजमहल गिराकर बनाई जाए दुनिया की सबसे खुबसूरत मंदिर, शाहजहां के प्यार की हो जांच, आखिर बीजेपी विधायक ने क्यों कही ये बात… 

इसी हफ्ते कर सकते हैं सगाई

Raghav-Parineeti engagement: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणीति और राघव इसी हफ्ते यानी 10 अप्रैल को सगाई कर सकते हैं. रिपोर्ट की मानें तो परिणीति और राघव दिल्ली में एक इंटिमेट रिंग सेरेमनी के बाद अपने रिश्ते को ऑफिशयल करेंगे. खबर के अनुसार कपल की सगाई के फंक्शन में केवल क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स ही शामिल होंगे.

Read more: Jagarnath Mahto is no more: झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का हुआ निधन, राजनीतिक गालियारों में छाई शोक की लहर