Advertisement Carousel

शादी में सांप लेकर पहुंचा युवक, video देख उड़ जाएंगे होश

आमतौर पर सांपों को एक साथ देखकर ही कोई सामान्य आदमी बेहोश हो जाएगा. भले ही वो ज़हरीले हों या नहीं लेकिन उनको लेकर ऐसा डर बसा हुआ है कि आदमी इससे उबर भी नहीं पाता. हालांकि सांपों की सारी प्रजातियां इंसान के लिए जानलेवा नहीं होती हैं लेकिन भला सांप देखने के बाद कौन उसकी प्रजाति के बारे में सोच पाता है, उस वक्त तो सिर्फ वो यमराज का दूत ही नज़र आता है.

Read more :इन राज्यों में होगी अगले पांच दिनों तक बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट


सांपों से डरने वाले हैं तो इन्हें लेकर करतब दिखाने वाले भी कम नहीं हैं. आपने ज़हरीले सांपों वाले वीडियो तमाम देखे होंगे लेकिन अब जो वीडियो आप देखेंगे, वो कुछ अलग ही है. यहां पर एक आदमी सांपों की पूरी जमात को लेकर शादी के फंक्शन में पहुंच जाता है और वहीं लहराना शुरू कर देता है. वीडियो देखने के बाद आप कहेंगे कि ये आदमी या तो पागल है या फिर करामाती, जो ऐसी हरकतें कर पा रहा है.

शादी के स्टेज पर लहराया सांप
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी का फंक्शन चल रहा है और यहां काफी मेहमान जुटे हुए हैं. इसी बीच में शख्स सिर्फ जींस पहनकर नंगे बदन ही स्टेज पर चढ़ जाता है. वो एक बैग में से ढेर सारे सांप निकालता है और अपने हाथों में बहुत सारे सांपों को माला की तरह लटकाकर इधर उधर घूमने लगता है. वो जिस तरह से सांपों को लेकर स्टेज पर घूम रहा है, उसे देखकर साफ पता चल रहा है उसे सांपों का बिल्कुल भी डर नहीं है. वो बेखौफ होकर उन्हें लटकाकर स्टेज पर घूम रहा है.

Read more: सोने और चांदी के दामों में आयी गिरावट, जानें आज का ताजा रेट



देखने वाले रह गए दंग
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर prabakaran_john नाम के यूज़र ने शेयर किया है. वीडियो पर अबतक 83 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं और लोगों ने ढेरों कमेंट्स भी किए हैं. एक यूजर ने लिखा- इस शख्स के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए. दूसरे ने मज़ाक में लिखा कि वो अपने एक्स की शादी में ऐसे ही जाएगा. वहीं कई लोगों ने शख्स को सनकी करार दे दिया.