Advertisement Carousel

Urfi Javed Viral Video : उर्फी जावेद का ये वाला वीडियो हुआ वायरल, बोली-‘मैं घर पर भी कपड़े नहीं पहनती हूं

अभिनेत्री व सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर उर्फी जावेद सोशल मीडिया सेंशन कहलाती हैं। उर्फी जावेद का हटकर फैशन सेंस अक्सर चर्चा में रहता है। कभी उन्हें इसके लिए खूब वाहवाही मिलती है तो कभी उन्हें खूब ट्रोल भी किया जाता है।

हालांकि उर्फी को ट्रोल्स से फर्क नहीं पड़ता है। उर्फी फैशन के अलावा अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं और हाल ही में उन्होंने एक इवेंट में कुछ ऐसा कह दिया जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स के मिक्स रिएक्शन्स मिल रहे हैं।

Read More : Shehnaaz Gill Hospitalized : शहनाज गिल इस वजह से हुई अस्पताल में भर्ती, बोली-टाइम सबका आता है 

मैं नंगी घूमती हूं…

दरअसल हाल ही में उर्फी जावेद, इंडिया टुडे के एक इवेंट में शामिल हुईं। इस दौरान उर्फी से सवाल पूछा गया, ‘जब मास्क हटता है, तो उर्फी जावेद कौन है घर पे? आप कैसे तैयार होते हो। आपका कोई पर्सनल मूमेंट, जब आप प्रेयर करते हो या जब परिवार से मिलते हो?’ इस सवाल पर उर्फी बेबाक अंदाज में कहती हैं, ‘आई स्टे नेकेड… आई स्टे नेकेड। मैंने 3बीएचके खरीदा है इतना महंगा। मैं कपड़े नहीं पहनती हूं घर पे, बहुत अच्छा लगता है मुझे। पहले इतने लोग होते थे, पैसे ही नहीं होते थे। एक रूम में 8-10 लड़कियां भरी पड़ी हैं। अब मैंने 3बीएचके ले लिया है अपना, मैं नंगी घूमती हूं। मैं बाहर ही नहीं, घर पर भी नंगी रहती हूं।’

 

कैसा है सोशल मीडिया रिएक्शन

उर्फी जावेद का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,जिस पर मिक्स रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने जहां उर्फी के इस स्टेटमेंट की तारीफ की है तो कुछ ने काफी ट्रोल किया है। एक यूजर ने लिखा, ‘उर्फी जैसी बेबाक हर लड़की को होना चाहिए।’ एक दूसरे ने लिखा, ‘लड़कियों को ऐसी आजादी मिल जाए तो कितना अच्छा हो।’ वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बर्बाद किया जा रहा है यूथ को, ये सब दिखाकर और बताकर।’ एक अन्य ने लिखा, ‘नंगापना मचा रखा है। क्या होगा इस देश का, क्या यही है फेमिनिज्म का मतलब।’

अपने आसपास के साथ देश-दुनिया की घटनाओं व खबरों को सबसे पहले जानने के लिए जुड़े हमारे साथ :-

https://chat.whatsapp.com/BEF92xpiZmxEHCHzSfLf5h