Advertisement Carousel

Pm Modi Cg visit : कल PM नरेंद्र मोदी आएंगे छत्तीसगढ़, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

PM Modi Birthday

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल रायगढ़ आएंगे। गुरुवार को दोपहर 2.15 बजे भारतीय वायु सेना के विमान से जिंदल एयरपोर्ट पर उतरेंगे। इसके बाद पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से कोड़ातराई पहुंचेंगे। सरकारी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद आम सभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के कोड़ातराई आमसभा में 15 विधानसभा के लोग शामिल होंगे। इसके लिए छह डोम बनाए जाएंगे। इसमें तीन ग्रीन रूम भी बनेंगे।

Read more : Asia Cup 2023 : एशिया कप के फाइनल में पहुंचते ही रोहित शर्मा ने भरी हुंकार, बोले-यहां हमारे लिए बढ़िया संकेत है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायगढ़ दौरे के दौरान कोयला, रेल, ऊर्जा और स्वास्थ्य विभाग के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम में संबंधित विभागों के मंत्री भी उपस्थित होंगे। इस कार्यक्रम के समापन के बाद पीएम मोदी कोड़ातराई में आम सभा को तीन से चार बजे तक संबोधित करेंगे। पीएम के कार्यक्रम को देखते हुए कोड़ातराई एयरपोर्ट के एक किलोमीटर के दायरे को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। इसके साथ ही दोपहर दो बजे के बाद दो घंटा के लिए रायगढ़-सारंगढ़ एनएच पर भारी वाहन का परिचालन प्रतिबंध किया गया है। पूरे कार्यक्रम के समापन के बाद पीएम वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

पार्टी कार्यकर्ताओं को करीब एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का टारगेट दिया गया है। जिसे लेकर बीजेपी ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके साथ ही जिला भाजपा घर-घर जाकर कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दे रही हैं। इसी तैयारी का जायजा लेने बीते 10 सिंतबर को केंद्रीय मंत्री केन्द्रीय मंत्री और चुनाव सहप्रभारी मनसुख मंडाविया और प्रदेश सहप्रभारी नितिन नबीन रायपुर पहुंचे थे। परिवर्तन यात्रा और प्रधानमंत्री की आमसभा की तैयारी की समीक्षा और मार्गदर्शन के लिए रायपुर पहुंचे थे। इसके बाद गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

Read more : Pushpa-2 Release Date : इस तारीख को रिलीज होगी अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2, जानें कब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी 28 सितंबर को फिर से छत्तीसगढ़ दौरे पर बिलासपुर आ सकते हैं। परिवर्तन यात्रा के समापन के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो सकते हैं। पहली यात्रा का नेतृत्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव खुद करेंगे। दूसरी यात्रा का नेतृत्व छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल करेंगे। दोनों यात्राएं 87 विधानसभा क्षेत्रों की 2 हजार 989 किमी की यात्रा तय करेंगी। अरुण साव ने कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा की ये परिवर्तन यात्रा छत्तीसगढ़ में भ्रष्ट भूपेश सरकार की पोल खोलने का काम करेगी। बीजेपी ने जो यात्रा का रोडमैप बनाया है, उसके तहत यात्रा प्रतिदिन तीन विधानसभा के दौरे पर रहेगी। इसमें हर दिन एक बड़ी सभा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा के दौरान प्रतिदिन छह स्वागत सभा, तीन छोटी सभा का आयोजन किया जाएगा।