Advertisement Carousel

ऋतिक रोशन की फाइटर ने पहले दिन की छप्पर फाड़ कमाई, बॉक्स ऑफिस पर हुई नोटों की बारिश…

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ ने गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस मूवी में उनके अलावा अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय और संजीदा शेख ने भी अहम भूमिका निभाई है।

Read More: इन तीन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, घर में कभी नहीं होगी धन की कमी

बालाकोट एयर स्ट्राइक घटना से प्रेरित इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। ऋतिक और दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्री की जहां फैंस तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं, तो वहीं पहले ही दिन पर फाइटर के ‘प्लेन’ ने दुनियाभर में एक ऊंची उड़ान भरी है। वर्ल्ड वाइड ‘फाइटर’ ने कितनी कमाई की है, चलिए जानते हैं।

Read More: इन तीन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, घर में कभी नहीं होगी धन की कमी

पहले ही दिन वर्ल्ड वाइड ‘फाइटर’ की झोली में आए इतने करोड़ ऋतिक रोशन के लिए गणतंत्र दिवस हमेशा ही लकी साबित हुआ है। इस मौके पर उनकी जितनी भी फिल्में रिलीज हुई हैं, उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अपार सफलता हासिल की है। फाइटर ने अपने पहले दिन हिंदी मार्केट से 24 करोड़ की कमाई की।

Read More: इन तीन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, घर में कभी नहीं होगी धन की कमी