Advertisement Carousel

Aparna Vastare passed away: नहीं रही मशहूर टीवी एक्ट्रेस, इतने साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, मनोरंजन जगत में शोक की लहर

नई दिल्ली: Aparna Vastare passed away मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। पॉपुलर कन्नड़ टीवी प्रेंजेटर और एक्ट्रेस अपर्णा वास्तारे का निधन हो गया है। उन्होंने 57 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस अपर्णा वास्तारे कैंसर से पीड़ित थी। उनके निधन की जानकारी अपर्णा के पति नागराज वस्तारे ने सोशल मीडिया पर दी।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने जताया शोक

Aparna Vastare passed away मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा, “एक्ट्रेस और पॉपुलर प्रस्तुतकर्ता अपर्णा के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। एक बहुमुखी प्रतिभा की धनी, जो राज्य में घर-घर में जानी जाती थीं और प्रमुख कन्नड़ चैनलों और सरकारी समारोहों के कार्यक्रमों में बहुत ही सुंदर ढंग से कन्नड़ भाषा में प्रस्तुति देती थीं, बहुत जल्दी हमें छोड़कर चली गईं।” इसके अलावा कंतारा फेम ऋषभ शेट्टी ने एक्स पर लिखा, अपर्णा को भावभीनी श्रद्धांजलि, उनकी आत्मा को शांति मिले। ओम शांति।

बता दें, अपर्णा वास्तारे फेमस इंडियन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ टेलीविजन एंकर और पूर्व रेडियो जॉकी भी रही हैं। वह कन्नड़ टेलीविजन में काफी फेमस थीं। खासकर 1990 के दशक के दौरान डीडी चंदना पर प्रसारित होने वाले काफी शो में वह एंकर के रूप में अपने काम के लिए जानी जाती थीं। अपर्णा ने 1984 में पुत्तन्ना कनागल की आखिरी फिल्म ‘मसानदा हूवु’ से सिनेमा की शुरुआत की थी।