Advertisement Carousel

Aaj Sona-Chandi ka Bhav: रक्षाबंधन से पहले सस्ते हुए सोने-चांदी के दाम, सिल्वर में 1500 से ज्यादा तो गोल्ड में इतने रुपए की आई गिरावट

Aaj Sona-Chandi ka Bhav: नई दिल्ली। सावन महीना शुरू होने के साथ त्योहारी सीजन की भी शुरुआत हो गई है। रक्षाबंधन का त्योहार बेहद नजदीक है। ऐसे में लोग तोहफे के तौर पर अगर अपनी प्यारी बहनों को सोना या चांदी देने की सोच रहे हैं तो आज आपके पास अच्छा मौका है। आज यानि 5 अगस्त 2024 को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

आज सोने-चांदी की कीमत (Gold Silver Price Today)

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, आज 24 कैरेट सोने की कीमत 69 हजार 699 प्रति दस ग्राम है। बता दें कि शुक्रवार को सोना 70 हजार 392 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी की कीमत में आज 1765 रुपये की कमी देखी गई है। ऐसे में 999 शुद्धता वाले 1 किलोग्राम चांदी के भाव 81 हजार 736 रुपये है।

घर बैठे चेक करें रेट

आप सोने की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।