Advertisement Carousel

आमिर खान की बेटी ने 4 दिन तक नहीं खाया था खाना, पेरेंट्स के तलाक के बाद 8-8 घंटे रोती थीं

मुंबई: आमिर खान की बेटी आइरा खान ने हाल ही में डिप्रेशन के साथ अपनी लड़ाई पर खुलकर अपनी बात रखी। आइरा खान ने बताया वह तकरीबन 5 साल तक डिप्रेशन से जूझती रही थीं। उन्होंने बताया कि जब उनके माता-पिता अलग हुए तो इस बात ने उन्हें खास प्रभावित नहीं किया था लेकिन वह तकरीबन डेढ़ साल तक बहुत मायूस रहा करती थीं। यहां तक कि उन्होंने खाना भी छोड़ दिया था। इरा ने कहा कि उनके परिवार में मानसिक विकार लोगों को पहले भी रहे हैं।

8 घंटे तक रोतीं फिर 10 घंटे तक सोया करतीं

आइरा खान ने हाल ही में मेंटल हेल्थ को सपोर्ट करने के लिए Agastu Foundation लॉन्च की है। उन्होंने बताया कि उनके पिता आमिर खान और मां रीना दत्ता इस ऑर्गनाइजेशन के एडवाइजरी बोर्ड का हिस्सा हैं। आइरा खान ने बताया कि उनके पिता ने तब तक उन्हें फंडिंग में मदद की जब तक कि उन्हें जरूरत के मुताबिक फंडिंग मिल नहीं गई। एक न्यूजपेपर के साथ बातचीत में आइरा ने बताया कि उन्हें अपनी मेंटल हेल्थ के बारे में अहसास तब हुआ जब वह 8 घंटे तक रोने के बाद 10-10 घंटे तक सोने लगीं।

Read More : सभी स्कूल-कॉलेजों को बंद करने का ऐलान, इस वजह से प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला 

फिर लिया वापस भारत लौट आने का फैसला

आइरा ने बताया कि उन्होंने नीदरलैंड्स (जहां वह कॉलेज की पढ़ाई कर रही थीं) से वापस भारत लौटने का फैसला किया। मेरी मां ने मुझसे कहा था कि उन्हें अब जीने की इच्छा नहीं है, तो मैं पूरा दिन सोया करती थी, ताकि मेरे पास दिन में कम से कम वक्त जीने के लिए हो। आइरा ने बताया कि हालांकि उनके पेरेंट्स के अलग होने से वह बहुत प्रभावित नहीं हुई थीं, लेकिन फिर भी यह अपने आप में बहुत संवेदनशील वक्त था।

Read More : सामने आया ज्योति मौर्या जैसा एक और मामला, पति ने मजदूरी कर पढ़ाया, शिक्षिका बनी तो हेडमास्टर के साथ हुई फरार

चार दिनों तक खाना-पीना सब छोड़ दिया था

आइरा ने बताया कि उन्होंने अपनी हालत के बारे में किसी को नहीं बताया, क्योंकि उन्हें लगा कि वो लोग उनके बारे में जानकर परेशान होंगे। यह सब कुछ उनके साथ करीब डेढ़ साल तक चलता रहा था। इसके बाद उन्होंने चार दिनों तक खाना-पीना सब छोड़ दिया। आइरा ने बताया कि उन्हें घबराहट नहीं होती थी, बल्कि उन्हें साइक्लिक डिप्रेशन था जो कि कई फेजों में लौटा करता था। आइरा की दवाएँ अभी भी चल रही हैं।