Advertisement Carousel

अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का सुबह गाना रिलीज और दिन में मिली लाशा पुलिस जुटी जांच में

अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का सुबह गाना रिलीज और दिन में मिली लाशा पुलिस जुटी जाँच में

मुंबई। भोजपुरी अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे का शव सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में मिला है।बताया जा रहा है की आकांक्षा ने आत्महत्या की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। बता दें कि आकांक्षा 25 साल की थीं और बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली थी।

आकांक्षा दुबे भदोही की रहने वाली थीं और उत्तर प्रदेश की जानी मानी कलाकारों में उनकी गिनती होती थी। आकांक्षा ने भोजपुरी सिनेमा, संगीत और फिल्मों में भी काम किया था। उत्तर प्रदेश की अलावा उनकी फैन फॉलोइंग देशभर में है। आकांक्षा इंस्टाग्राम पर रील्स भी बनाती थीं। बताया जा रहा है कि आकांक्षा दुबे ने अपने कैरियर की शुरुआत सोशल प्लेटफॉर्म टिक-टॉक से की थी। टिक-टॉक पर आकांक्षा के टैलेंट को लोगों का फी पसंद किया और उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त होती गई। उसके बाद में अकांक्षा ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और एक से बढ़कर एक भोजपुरी गाने और फिल्मों में काम किया।

Read More : F.I.R against Dhirendra Krishna Shastri: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ F.I.R जानिए क्या है मामला

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह ही आकांक्षा दुबे और पवन सिंह के साथ नया गाना रिलीज हुआ था। सोशल मीडिया पर बीती शाम अपनी बर्थडे का ख़ुशी ख़ुशी वीडियो शेयर करने वाली आकांक्षा दुबे आज आत्महत्या कर लेंगी यह किसी ने सोचा भी नहीं था। खबर से चारों तरफ गम का माहौल है तो वहीं पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।