भिलाई: BJP leader remained locked inside Gothan for 2 hours कुम्हारी थाना क्षेत्र के आदर्श गोठान का जायजा लेने पहुंचे भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं को दो घंटे गौठान में बंद रहना पड़ा। गौठान मैनेजर ने बाहर से ताला जड़ा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद पालिका अध्यक्ष पहुंचे।
BJP leader remained locked inside Gothan for 2 hours दरअसल शाम करीब 4 बजे कुम्हारी पालिका के नेता प्रतिपक्ष लोकेश साहू, भाजपा नेता राजू निषाद, राकेश पांडेय, निश्चय वाजपेई, रागनी निषाद 50 से ज्यादा लोगों के साथ गौठान पहुंचे। अंदर मवेशियों की संख्या, उनके खान-पान के बारे में पूछताछ शुरू कर दी।
इसके बाद अंदर मौजूद निकाय कर्मी और गोठान मैनेजर बसंत साहू भड़क गए। देखते-देखते ही गौठान के गेट में बाहर से ताला बंद कर वह चलता बना। भाजपा नेता अंदर बंद हो गए। इस खबर की जानकारी निकाय के अध्यक्ष सहित मुख्य कार्यपालन अधिकारी को लगी। जिसके बाद उन्होंने गेट को खुलवाया।









