Advertisement Carousel

Jammu Kashmir Elections: कांग्रेस ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें पार्टी ने किन नेताओं पर जताया भरोसा

जम्मू-कश्मीर: Jammu Kashmir Elections विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने इस लिस्ट में पार्टी महासचिव गुलाम अहमद मीर को डोरू से और प्रदेश इकाई के पूर्व प्रमुख विकार रसूल वानी को बनिहाल से मैदान में उतारा है।

Jammu Kashmir Elections आपको बता दें कि कांग्रेस ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ सीट बंटवारे पर समझौता होने के बाद इस लिस्ट को जारी किया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में क्रमशः 51 और 32 सीट पर चुनाव लड़ने पर सहमति जताई है

पहले चरण में कांग्रेस पांच सीटों पर चुनाव लड़ेगी

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर को पहले चरण का मतदान होना है। जिसमें 24 सीटों पर मतदान होना है। नेशनल कॉन्फ्रेंस घाटी में 12 और जम्मू क्षेत्र में छह सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि कांग्रेस घाटी में तीन और जम्मू क्षेत्र में दो सीटों पर चुनाव लड़ रही होगी।