Advertisement Carousel

CG News : कांग्रेस नेता भगौड़ा घोषित, नहीं पकड़ पाई पुलिस, SP ने घोषित किया 5000 का इनाम

congress leader murder news,congress leader murder case,congress leader murder incident,congress,congress leader murder in sarangarh,congress leader murder in sarangarh news,congress leader murder news in sarangarh,congress leader murder case in sarangarh,congress leader murder incident in sarangarh,युवा congress leader ने कहा,congress leader shot dead in bilaspur,firing on congress leader in bilaspur,cg congress,congress leader और कार्यकर्ता करेंगे मौन सत्याग्रह

बिलासपुर: CG News पुलिस कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद तय्यब हुसैन को गिरफ्तार करने में नाकाम रही। अब SP रजनेश सिंह ने कांग्रेस नेता को भगोड़ा घोषित किया है। कांग्रेस नेता पर सुसाइड करने के लिए मजबूर करने, जमीन हड़पने और परिवारवालों को धमकी देने जैसे आरोप लगे हैं। पुलिस ने पकड़वाने पर 5 हजार रुपए इनाम की घोषणा भी की है।

दरअसल, कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद तैय्यब हुसैन के खिलाफ सकरी और सरकंडा थाने में आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज है। उसके साथी कांग्रेस नेता अकबर खान को पुलिस ने कुछ दिन पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, पूर्व पार्षद अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

पुलिस को चकमा देकर भाग निकला आरोपी

CG News पुलिस अफसरों का दावा है कि तैय्यब हुसैन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी, लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। इसके बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश करने का दावा करती रही, लेकिन तय्यब हुसैन को पुलिस नहीं पकड़ पाई।

किराए के मकान में छिपने की मिली थी जानकारी

पुलिस का यह भी दावा है कि आरोपी तैय्यब हुसैन का निवास मसानगंज और कुम्हारपारा में है। पुलिस को पता चला था कि फरार तय्यब हुसैन अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए भारतीय नगर में किराए के मकान में छिपकर रहता है, जिस पर पुलिस ने उसके संभावित ठिकाने पर भी दबिश दी। लेकिन, पुलिस के पहुंचने से पहले ही वो फरार हो गया।

गिरफ्तार करने में पुलिस नाकाम, SP ने की इनाम की घोषणा

SP रजनेश सिंह ने गिरफ्तारी कराने पर पांच हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है। तय्यब हुसैन की सूचना एसपी को सीधे मोबाइल पर दी जा सकती है। इसके अलावा एएसपी सिटी, कंट्रोल रूम व एसपी कार्यालय में भी आरोपी की जानकारी दी जा सकती है। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखने का भी दावा किया गया है।