कटघोरा। कोरबा जिले की कटघोरा नगर पालिका परिषद में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में बनाए गए अटल परिसर की प्रतिमा को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। प्रतिमा में कांस्य (ब्रॉन्ज) की जगह सीमेंट का इस्तेमाल किए जाने के आरोपों के बाद मामला राजनीतिक रंग ले चुका है। कांग्रेस ने इसे भ्रष्टाचार का गंभीर मामला बताते हुए सरकार पर हमला बोला है, जबकि युवा कांग्रेस ने कार्रवाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।
बारिश ने खोल दी पोल या सियासत ने पकड़ा मुद्दा? अटल परिसर की प्रतिमा को लेकर छिड़ा घमासान











