Advertisement Carousel

चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव की घोषणा, 9 सितंबर को आएंगे नतीजे…

नई दिल्ली। जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव की तारीख का एलान कर दिया गया है। चुनाव आयोग के अनुसार, उपराष्ट्रपति पद के लिए 9 सितंबर को चुनाव होंगे। अधिसूचना 7 अगस्त को जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त होगी। वही नतीजे मतदान के दिन यानी 9 सितंबर को ही घोषित किए जाएंगे।

आपको बता दें जगदीप धनखड़ के 22 जुलाई को इस्तीफा देने के बाद यह पद रिक्त हो गया था। जिसके बाद चुनाव आयोग ने आज चुनाव के तारीख की घोषणा की है।