Advertisement Carousel

CG Finance Minister: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की खेल एवं युवा कल्याण के विभागीय बजट की समीक्षा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

रायपुर: CG Finance Minister वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा की उपस्थिति में महानदी भवन, मंत्रालय में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के बजट को लेकर वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

Read More : CG News: सीएम साय ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, युवाओं को ऋण राशि का चेक किया वितरित 

चौधरी एवं वर्मा ने बैठक में नए इंडोर एवं आउटडोर स्टेडियम निर्माण, छत्तीसगढ़ के स्थानीय और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने तथा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं सुविधाएं प्रदान करने समेत प्रदेश में खेल के विकास को लेकर विभागीय अधिकारियों से विस्तारपूर्वक चर्चा की।

Read More : CM Vishnudev Sai: ‘किसानों की प्रगति के लिए हर संभव प्रयास करेगी हमारी सरकार’, राष्ट्रीय कृषि मेले में बोले सीएम साय 

CG Finance Minister चौधरी ने विभाग के बजट की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।