Advertisement Carousel

Employee Holiday Cancelled : कर्मचारियों की छुट्टी रद्द, दिए गए ये अहम निर्देश, जानें क्यों लिया गया फैसला

Govt Cancelled to all Employees

जबलपुर : Employee Holiday Cancelled अगले 16 दिनों के भीतर संस्कारधानी जबलपुर में दिग्गजों का आना-जाना लगा रहेगा। शहर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नगर आगमन भी संभावित है। वे यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे लिहाजा जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।

कार्यक्रमों की जमीनी तैयारी का दारोमदार नगर निगम पर

कार्यक्रमों की जमीनी तैयारी का दारोमदार नगर निगम पर है लिहाजा नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों के जरूरी अवकाश रद कर दिए गए हैं। निगमायुक्त ने निर्देश जारी किए हैं कि शहर में संभावित तीन बड़े कार्यक्रमों की तैयारी करें। अति आवश्यक कार्य को कारण छोड़कर कोई भी अधिकारी कर्मचारी छुट्टी पर नहीं जाएंगे।

Read More : Son Killed Mom : बहू के लिए सास ने अपनी जान कर दी कुर्बान, नशे की हालत में घर पहुंचा बेटा और कर दिया ये कांड 

घुलने लगी चुनावी रंगत

Employee Holiday Cancelled  आगामी विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित नहीं हुई है पर महाकोशल की राजनीति का केंद्र बिंदु कहे जाने वाले जबलपुर में चुनावी रंगत घुलने लगी है। विदित हो कि मुख्यमंत्री चोहान 25 अगस्त 2023 को जबलपुर में जन दर्शन यात्रा निकाल कर चुनावी विगुल फूंक चुके हैं। इसके बाद से उनका जबलपुर आना-जाना लगा हुआ है।

27 को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु आएंगी

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक 27 सितंबर को हाई कोर्ट के नए भवन की आधारशिला रखी जाएगी। इस कार्यक्रम में की राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू का दौरा प्रस्तावित है। इसके अलावा वे शहर में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगी। राष्ट्रपति के नगर आगमन को देखते हुए जिला, पुलिस और नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Read More : Teacher Bharti Latest Update : बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, प्रदेश में 70 हजार शिक्षकों की भर्ती, कैबिनेट ने दी स्वीकृति 

पीएम कर सकते हैं रानी दुर्गावती स्मारक का भूमिपूजन

पांच अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नगर आगमन संभावित है। वे यहां वीरागंना रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती पर मदनमहल किले के समीप 100 करोड़ की लागत से रानी दुर्गावती स्मारक का भूमिपूजन कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने जहां तैयारियां शुरू कर दी है वहीं नगर निगम भी जमीनी तैयारियों में जुट गया है। निगमायुक्त स्वप्निल वानखडे ने निगम अधिकारियों के वाटसअप ग्रुप में उक्त तीन बड़े कार्यक्रमों का हवाला देते हुए तैयारियों में जुट जाने के निर्देश दिए हैं।