Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ के इन हिस्सों में होगी अगले दो दिनों तक बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

 

Cg wheather update छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले दो दिन 18 और 19 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग से जारी आदेश के मुताबिक धमतरी, गरियाबंद, बस्तर, कोंडागांव और कांकेर जिलों के कुछ जगहों पर कल सुबह साढ़े 8 बजे तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बीजापुर, नारायणपुर जिले में भी भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। 19 अगस्त को दंतेवाड़ा, बस्तर, राजनांदगांव, बालोद, दुर्ग, धमतरी और रायपुर जिले के कुछ जगहों पर तेज वर्षा हो सकती है।

Read more :शिक्षकों के हित में भूपेश सरकार का बड़ा तोहफा, मानदेय में किया गया बढ़ोतरी, अब मिलेगा इतना


बीते तीन दिनों प्रदेश के अंबिकापुर, जशपुर और बलरामपुर जिले में कई जगहों पर तेज बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है और फिलहाल यही स्थिति की रहने की संभावना है। बुधवार को राजधानी रायपुर और दुर्ग में उमस ने लोगों को परेशान किया। दोनों ही जगहों में तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आज रायपुर में भी बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।


प्रदेश में बीते 24 घंटों में कहां हुई बारिश
पेंड्रा रोड- 6 सेंटीमीटर, राजपुर – 5 सेंटीमीटर, रामानुजनगर-4 सेंटीमीटर, मनोरा करतला, अंबिकापुर- 3 सेंटीमीटर, नगरी, लोहांडीगुडा, रामानुजगंज, कुनकुरी-2 सेंटीमीटर, बैकुंठपुर, जशपुरनगर, तमनार, सारंगढ़, भैरमगढ़, शंकरगढ़, डभरा तखतपुर -1 सेंटीमीटर और कुछ और स्थानों पर इससे कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

इन जिलों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

रायपुर – बुधवार को रायपुर में गर्मी और उमस का माहौल रहा लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक आज जहां बादल छाए रहेंगे और शाम या देर रात गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
बेमेतरा – मौसम विभाग ने यहां हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
बिलासपुर – आज बिलासपुर जिले में बादल छाए रहेंगे, यहां हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
कोरबा- यहां कोरबा जिले और आसपास के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

Read more:बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर, 1700 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, 10 लाख तक मिलेगा लोन

जशपुर- जशपुर जिले में बुधवार को भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई थी, आज ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
कांकेर- कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।
गरियाबंद- आज और कल बारिश के आसार है।
बलौदाबाजार- जिले में हल्की से मध्यम बारिश होगी लेकिन आने वाले दिनों में यहां तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही – पेण्ड्रा में बुधवार को बारिश हुई है और गुरुवार को भी यही हालात बने रहेंगे।
रायगढ़- जिले में बुधवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई है। आज भी होने के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना जताई है।
दंतेवाड़ा – यहां मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है, कुछ जगहों पर तेज बारिश हो सकती है, कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है।
सुकमा – मौसम विभाग ने सुकमा जिले में ज्यादातर जगहों पर बारिश होगी, हल्की से मध्यम बारिश के संकेत हैं, कुछ जगहों पर तेज बारिश भी हो सकती है।
महासमुंद – देर रात यहां बारिश हुई है और आज भी यहां बारिश होने की संभावना है।