Advertisement Carousel

CG Vidhansabha Election2023: विधायक रामकुमार के बचाव में कवासी लखमा का बयान, कहा-जितना परेशान कांग्रेस को करेंगे उतना फायदा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बाद अब सूबे के आबकारी मंत्री भी चंद्रपुर विधायक राजकुमार यादव के बचाव में आ गए हैं। कवासी लखमा ने विधायक को गरीब बताते हुए कहा है कि वो गरीब आदमी जिनकी पत्नी नहीं है, एक एकड़ जमीन नहीं है उसको क्यों परेशान कर रहे हैं? ये जितना उन्हें परेशान करेंगे कांग्रेस पार्टी को उतना ही फायदा होगा। ओपी चौधरी ने बस्तर को लूटा और बाद में बीजेपी ज्वाइन कर ली। जनता सब देख रही है।

Read more : Man Transforms Into Human Dog :शख्स लाखों रुपये खर्च कर बन गया कुत्ता, नाम रखा टोको, करना चाहता है हॉलीवुड फिल्मों में काम 

 

 

लखमा ने कहा कि राजकुमार यादव विधायक बन गए तो इनको दर्द हो रहा है। ओपी चौधरी वहां से टिकट की मांग कर रहे हैं, पर नहीं मिलेगा। वहां रानी (संयोगिता सिंह जूदेव ) और गरीब ( राजकुमार यादव ) के बीच चुनाव होगा और यादव निश्चित ही जीतेंगे। विनोद वर्मा को कैसे पकड़ कर लाए थे याद है। इसका फायदा कांग्रेस को हुआ था। रामकुमार यादव को भी जितना परेशान करेंगे उसका फायदा कांग्रेस को होगा।

 

परिवर्तन यात्रा से प्रियंका गांधी के दौरे पर असर नहीं

 

प्रियंका गांधी के दौरे के दिन बीजेपी की परिवर्तन यात्रा पाटन पहुंचेगी। लखमा ने कहा- जिस दिन प्रियंका गांधी आ रही हैं, उसी दिन ये क्यों रैली कर रहे हैं। पीएम मोदी आए थे तो हमने तो नहीं किया था। इनकी रैली से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। प्रियंका गांधी, प्रियंका गांधी हैं और विजय बघेल, विजय बघेल हैं। इंडिया गठबंधन के बात यूपी उप चुनाव के नतीजों से बीजेपी बौखलाई हुई है।

Read more : CG Weather Update : कल से फिर सक्रिय होगा मानसून, गरज, चमक के साथ इन इलाकों में हो सकती है बारिश, जानें मौसम का हाल 

 

 

रेलवे अडानी को बेच सके इसलिए ट्रेनें हो रही हैं लेट

 

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी को लेकर लखमा ने आरोप लगाया कि यह सब प्लानिंग के तहत किया जा रहा है ताकि लोगों को यह बताया जा सके की पैसे कम आ रहे हैं। रेलवे घाटे में हैं और उसे अडानी को दे दिया जाए। यह प्लानिंग काम नहीं आएगी, क्योंकि 2024 में चाबी राहुल गांधी के हाथ में आएगी विकास होगा, महंगाई कम होगी, रेल धड़ाधड़ चलेगी।

 

चंद्रपुर विधानसभा के विधायक रामकुमार यादव एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह नोटों के बंडल के साथ दिख रहे हैं। रविवार को यह वीडियो सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। बीजेपी नेता ओपी चौधरी ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

 

नोटों के बंडल के साथ चंद्रपुर विधायक का वीडियो वायरल होने बाद कांग्रेस के एक और विधायक का स्टिंग वीडियो सामने आया है। जिसमें विधायक मोहित केरकेट्टा से एक शख्स काम दिलाने को लेकर बातचीत कर रहा है। साथ ही पैसे गिनते भी दिखा है। मोहित केरकेट्टा पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। जिनका वीडियो पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने अपने ट्विटर अकाउंट में पोस्ट किया है।