Advertisement Carousel

‘कृष 4’ मूवी को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, इस दिन से शुरू होगी फ़िल्म की शूटिंग

Krrish 4 Update : ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म ‘कृष 4’ को लेकर मेकर्स ने बड़ी जानकारी साझा की है. निर्देशक राकेश रोशन ने बताया कि ‘कृष 4’ पर काम शुरू करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं.



Krrish 4 Update : राकेश रोशन ने ‘कृष 4’ (Krrish 4) पर बात करते हुए मीडिया से कहा, “अभी भी दर्शक सिनेमाघरों में फिल्म देखने नहीं जा रहे हैं. इसलिए मैं सोच में पड़ गया हूं. क्योंकि ‘कृष 4’ एक बहुत बड़ी फिल्म है और दुनिया छोटी हो गई है. आज कल बच्चे हॉलीवुड की सुपरहीरोज की फिल्में देख रहे हैं, जो 500-600 मिलियन डॉलर के बजट पर बनती हैं. वहीं हमारे पास ‘कृष 4’ बनाने के लिए 200-300 करोड़ रुपए हैं.

Read More : दुर्ग में निकली है 5500 पदों पर बम्पर भर्ती, 10 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

कब शुरू होगी ‘कृष 4’ की शूटिंग?

Krrish 4 Update : राकेश रोशन ने आगे कहा, “इसलिए हम 10 की बजाय 4 एक्शन सीक्वेंस रख लेंगे. लेकिन, एक्शन सीन्स की क्वालिटी के साथ समझौता नहीं करेंगे. अभी हम देख रहे हैं कि कैसे बजट और बाकी सब चीजों को मैनेज किया जा सकता है. दिक्कत ये है न कि आजकल जो भी फिल्में आ रही हैं वह उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही हैं. मैं ये नहीं कह रहा हूं कि ‘कृष 4’ (Krrish 4) नहीं बनेगी. बिल्कुल बनेगी.

Read More: जिले के सभी स्कूलों को किया जाएगा बंद, भारी बारिश के चलते कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Krrish 4 Update : उन्होंने कहा कि हम ‘कृष 4’ (Krrish 4) पर काम शुरू करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं. लेकिन, आज की स्थिति को देखते हुए, जहां फिल्में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही हैं, हम तुरंत ‘कृष 4’ पर काम शुरू नहीं करेंगे. एक साल तक तो नहीं. शायद उसके बाद कर सकते हैं.”