Advertisement Carousel

प्रेमी के लिए हारी मां की ममता! चार माह की दूधमुंही बच्ची को झाड़ियों में फेंक प्रेमी के साथ फरार हुई निर्दयी मां, यहां का है मामला 

Mother throws four month old girl

सुपौलः Mother throws four month old girl बिहार के सुपौल में अवैध रिश्तों को कायम रखने के लिए एक मां ने ममता को कलंकित कर दिया। पति की गैरमौजूदगी में उसने अपने देवर से संबंध बना लिया और 4 महीने के दूध पीती बच्ची जब इसमें बाधा बनी तो उसे गांव की झाड़ियां में फेंक कर प्रेमी संग फरार हो गई। पुलिस ने बच्ची को अपनी कस्टडी में लेकर चाइल्डलाइन के हवाले कर दिया है।

Read More : Wife Killed Husband : प्रेमी के लिए सुहाग का कत्ल, महिला ने पति को निपटाने रची ये खौफनाक साजिश, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान 

Mother throws four month old girl यह मामला सुपौल के रतनपुर थाना अंतर्गत भगवानपुर पंचायत के एक गांव की है। इस घटना से इलाके के लोग सन्न हैं। जानकारी के मुताबिक कुछ महिलाएं खेत में काम करने गई थीं। इस दौरान झाड़ी से बच्चे की रोने की आवाज आई। जाकर सब ने देखा तो एक मासूम सी बच्ची छटपटा कर रोए जा रही थी। तुरंत यह बात जंगल के आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई और मौके पर भीड़ लग गई।

Read More : Devar-Bhabhi Marriage : कमाने के लिए गया पति गया विदेश, इधर भाभी से शादी रचाने की जिद में अड़ गया देवर 

Mother throws four month old girl बच्ची की पहचान गांव के ही धीरेंद्र सदा की बेटी के रूप में हुई जो बाहर रहकर मजदूरी करता है। उसकी पत्नी गांव में रहती थी। ग्रामीणों की सूचना पर रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और सबसे पहले बच्ची को लेकर अस्पताल में भर्ती कराया। इसी दौरान पता चला कि धीरेंद्र सदा की पत्नी सुनीता और उसका भाई सुभाष सदा फरार है। ग्रामीणों ने बताया कि पति के नहीं रहने पर सुनीता सुभाष के साथ रहती थी। दोनों के बीच नाजायज रिश्ता था इसलिए भाग गए।

Read More : सात फेरे लेने के बाद भी अकेली ससुराल पहुंची दुल्हन, रास्ते में ही हो गया ऐसा खेला, जानकर उड़ जाएंगे होश 

गांव की महिला वीणा देवी ने बताया कि बच्ची भींग गई थी। उसके शरीर पर चीटियां चल रही थीं और कीड़े मकोड़े ने घेर लिया था। तुरंत बच्ची को उठाकर गांव लाया गया और सफाई करके उसे दूध पिलाया गया तब जाकर रोना बंद किया। वहां से उसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस की सूचना पर बाल कल्याण समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे। मेडिकल जांच के बाद बच्ची को बाल कल्याण समिति के हवाले कर दिया गया। देखभाल के लिए उसे चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया है। बच्ची का इलाज चल रहा है।