Advertisement Carousel

Chhattisgarh : जिला कोर्ट में भृत्य की लाश मिलने से हड़कंप, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

गरियाबंद : भृत्य ने कोर्ट परिसर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हालांकि भृत्य ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया और इसके पीछे की वजह क्या थी, इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जिला कोर्ट में भृत्य की ड्यूटी लगाई गई थी।

मदरसे ने छात्रा से मांगा वर्जिनिटी सर्टिफिकेट, 13 साल की छात्रा के 8वीं कक्षा में प्रवेश के लिए रखी शर्त…

आज भी भृत्य ड्यूटी पर तैनात था। इसी बीच कोर्ट परिसर में अचानक भृत्य ने फांसी लगा ली। आसपास के लोगों ने भृत्य को फंदे पर लटका देखा तो हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

अबकी बार मोदी सरकार’ का स्लोगन देने वाले पीयूष नहीं रहे, 70 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस…

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनाम कर फंदे से लाश को उतारा गया। पुलिस जांच में शव के पास से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।